मुंहासा एक सामान्य त्वचा रोग है जिसकी वजह से फुंसी हो जाती है। जब आपकी त्वचा के अंदर केश कूप अवरुद्ध हो जाते हैं तो फुंसियां होती हैं। ज्यादातर फुंसियां चेहरे, गर्दन, पीठ, और कंधों पर होती हैं। मुंहासा किसी को भी हो सकता है, लेकिन यह किशोरों और युवा वयस्कों में सामान्य है। यह गंभीर नहीं होता है, लेकिन इसकी वजह से दागहो सकता है।
कोई नहीं जानता कि वास्तव में मुंहासे किस वजह से होते हैं। शायद इसमें किशोरावस्था और गर्भावस्था के दौरान होने वाले हॉर्मोन परिवर्तनों की भूमिका होती है। मुंहासे किसकी वजह से होते हैं इसे लेकर कई मिथक हैं। अक्सर चॉकलेट और तैलीय भोजन को दोष दिया जाता है, लेकिन इसके बहुत कम साक्ष्य मौजूद हैं कि लोगों के मुंहासे पर आहार का प्रभाव पड़ता है। एक अन्य मिथक यह है कि गंदी त्वचा की वजह से मुंहासे होते हैं; हालाँकि, ब्लैकहेड्स और फुंसियां गंदगी की वजह से नहीं होते हैं। तनाव से मुंहासे नहीं होते हैं, लेकिन यह इसे और ज्यादा खराब बना सकता है।
यदि आपको मुंहासे हैं तो
मुंहासों के उपचारों में दवाएं और क्रीम शामिल हैं।
एनआईएच: राष्ट्रीय गठिया, वात रोग और त्वचा रोग संस्थान