कैम्पिलोबैक्टर संक्रमण एक सामान्य आहार-जनित बीमारीहै। यह आपको कच्चे या अधपके पोल्ट्री के सेवन से हो सकता है। पोल्ट्री के प्रदूषित पैकेज के संपर्क में आने से भी आपको यह हो सकता है। लक्षणों में शामिल हैं:
कुछ संक्रमित लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। यह बीमारी आमतौर पर एक सप्ताह रहती है। ज्यादातर लोग बिना किसी उपचार के ठीक हो जाते हैं। डायरिया का प्रभाव रहने तक आपको अतिरिक्त तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए। आपके चिकित्सक यह फैसला करते हैं कि आपको एंटीबायोटिक की जरुरत है या नहीं।
कैम्पिलोबैक्टर संक्रमण से बचने के लिए, पोल्ट्री को अच्छे से पकाएं। मांस के लिए अलग कटिंग बोर्ड और बर्तनों का प्रयोग करें और प्रयोग के बाद इसे साबुन और गर्म पानी से ध्यानपूर्वक साफ कर दें।
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र