चगास रोग परजीवीकी वजह से होता है। यह लैटिन अमेरिका में सामान्य है, लेकिन अमेरिका में नहीं। खून चूसने वाले संक्रमित कीड़े इसे फैलाते हैं, जिन्हें कभी-कभी किसिंग बग भी कहते हैं। आमतौर पर, जब यह कीड़ा आपके मुंह पर काटता है तो यह संक्रमित अपशिष्ट छोड़ देता है। यदि आप इसे अपनी आँख, नाक, या घाव वाले स्थान पर रगड़ देते हैं तो आपको संक्रमण हो सकता है। यह बीमारी प्रदूषित भोजन, रक्त आधान, दान किये गए अंग या गर्भावस्था के दौरान माँ से बच्चे में भी फैल सकती है।
यदि आप लक्षणों पर ध्यान दें तो इनमें निम्न शामिल हो सकते हैं
ये प्रारंभिक लक्षण आमतौर पर समाप्त हो जाते हैं। लेकिन, यदि आप संक्रमण का उपचार नहीं करते हैं तो यह आपके शरीर में रह सकता है। बाद में, यह गंभीर आंत और हृदय संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
शारीरिक परीक्षण और रक्त जांचों से इसका निदान हो सकता है। इस बीमारी से आपके आंत और हृदय प्रभावित हैं या नहीं इसकी जांच करने के लिए भी आपको परीक्षणों की जरुरत पड़ सकती है।
विशेष रूप से शुरुआत में, दवाएं परजीवी नष्ट कर सकती हैं। आप संबंधित समस्याओं का भी उपचार कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, पेसमेकर कुछ हृदय संबंधी जटिलताओं में सहायक हो सकता है।
चगास रोग से बचने के लिए कोई वैक्सीन या दवा नहीं है। यदि आप ऐसे स्थानों की यात्राकरते हैं जहाँ यह सामान्य है तो बाहर या अस्वच्छ स्थानों में सोने से आपको इसका ज्यादा जोखिम होता है। काटने से बचने के लिए कीटनाशकों का प्रयोग महत्वपूर्ण है, और खाद्य सुरक्षाअपनाएं।
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र