रंजकता का अर्थ होता है रंग। त्वचा रंजकता विकार आपकी त्वचा का रंग प्रभावित करता है। आपकी त्वचा को मेलेनिन नामक पदार्थ से अपना रंग मिलता है। त्वचा में विशेष कोशिकाएं मेलेनिन बनाती हैं। जब ये कोशिकाएं क्षतिग्रस्त या अस्वस्थ हो जाती हैं तो मेलेनिन का उत्पादन प्रभावित होता है। कुछ रंजकता विकार केवल त्वचा के भागों को प्रभावित करते हैं। जबकि अन्य आपके पूरे शरीर को प्रभावित करते हैं।
यदि आपका शरीर बहुत अधिक मात्रा में मेलेनिन बनाता है तो आपकी त्वचा का रंग गहरा होता है। गर्भावस्था, एडिसन रोग और धूप सभी आपकी त्वचा का रंग गहरा बना सकते हैं। यदि आपका शरीर बहुत कम मेलेनिन बनाता है तो आपकी त्वचा का रंग हल्का होता है। विटिलिगोएक स्थिति है जिसकी वजह से आपकी त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे बन जाते हैं। रंगहीनता एक आनुवंशिक स्थिति है जो व्यक्ति की त्वचा को प्रभावित करती है। रंगहीनता से ग्रस्त व्यक्ति में कोई रंग नहीं हो सकता है, सामान्य त्वचा के रंग से हल्का रंग हो सकता है, या चकत्तेदार त्वचा का रंग हो सकता है। संक्रमण, छाले और जलने से भी त्वचा का रंग हल्का हो सकता है।