आत्महत्या अमेरिका में मृत्यु का दसवां सबसे सामान्य कारण है। हताश होने पर और अपनी समस्याओं का कोई समाधान ना दिखने पर लोग आत्महत्या के बारे में विचार कर सकते हैं। अक्सर यह गंभीरअवसाद,शराब या पदार्थ के दुरूपयोग, या बड़ी तनावपूर्ण घटना की वजह से हो सकता है।
श्वेत पुरुषों के लिए आत्महत्या का जोखिम सबसे ज्यादा होता है। लेकिन महिलाएं और किशोर आत्महत्या के ज्यादा प्रयास करते हैं। यदि कोई आत्महत्या के बारे में बात करता है तो आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्हें चिकित्सक या आपातकालीन कक्ष से मदद लेने के लिए कहें, या 1-800-273-TALK (8255) पर राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम जीवनरेखा पर कॉल करें। यह 24/7 उपलब्ध रहता है।
उपचार और दवाएं आत्महत्या के विचारों से ग्रस्त ज्यादातर लोगों की सहायता कर सकती हैं। मानसिक बीमारी और पदार्थ दुरूपयोग के उपचार से आत्महत्या का जोखिम कम हो सकता है।
एनआईएच: राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान