आप अपने आंसुओं को केवल रोते समय आखों से निकलने वाला नमकीन पानी समझ सकते हैं। वास्तव में, हर बार पलकें झपकाने पर आपके आंसू आपकी आँख साफ करते हैं। आंसू आपकी आँखें नम रखता है, जो आपकी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
अश्रु ग्रंथियां आंसू उत्पादित करती हैं और अश्रु नलियां आंसू को ग्रंथियों से आपकी आँख की सतह पर लाती हैं। अश्रु प्रणाली की समस्याओं में बहुत ज्यादा आंसू निकलना, बहुत कम आंसू निकलना, या अश्रु नलियों से सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं। समस्या का उपचार इसके कारण पर निर्भर करता है।