टोक्सोप्लास्मोसिस टोक्सोप्लास्मा गोंडी नामक परजीवी की वजह से होना वाला रोग है। अमेरिका में 60 मिलियन से अधिक लोगों में यह परजीवी पाया जाता है। उनमें से सभी बीमार नहीं पड़ते हैं। लेकिन परजीवी की वजह से कुछ लोगों में गंभीर समस्या हो सकती है। इनमें वे लोग शामिल हैं जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है और वे बच्चे हैं जिनकी माएं गर्भावस्था के दौरान पहली बार इससे संक्रमित हुई थीं। इससे संबंधित समस्याओं में मस्तिष्क, नेत्र और अन्य अंगों में क्षति शामिल है।
आपको निम्नलिखित से टोक्सोप्लास्मोसिस हो सकता है
टोक्सोप्लास्मोसिस से ग्रस्त ज्यादातर लोगों को उपचार की जरुरत नहीं पड़ती है। गर्भवती महिलाओं या कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के उपचार के लिए दवाएं उपलब्ध हैं।
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र